नकली सिगरेट फैक्ट्री में फंडिंग का खेल, चार नाम उजागर
मेरठ, सितम्बर 6 -- हस्तिनापुर। गांव दूधली खादर के पास बंद पड़ी स्कूल की इमारत में चल रही नकली सिगरेट फैक्ट्री के मामले में जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। पुलिस और एसओजी की जांच में कंबोडिया में रहने वाले हर्षद का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हर्षद पर फैक्ट्री के लिए फंडिंग करने और सिगरेट में इस्तेमाल होने वाला पेपर उपलब्ध कराने का संदेह है। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कर रही है।सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि अब तक तरुण, दीपक, रवि और हर्षद के नाम सामने आए हैं। चारों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। शनिवार को भी पुलिस और एसओजी ने फैक्ट्री पहुंचकर कई घंटे तक जांच की। वहीं, करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की आशंका के चलते जीएसटी विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.