नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- महाराष्ट्र के पुणे से हाल ही में ऑनलाइन धोखाधड़ी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ठगों ने एक 75 साल के बुजुर्ग डॉक्टर को अपना शिकार बनाया और शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 12 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगा दिया। पुलिस ने बताया कि ठगों ने बुजुर्ग को झांसे में लेकर बार-बार निवेश करने के लिए मजबूर किया और अंत में वे इतने पैसे गंवा बैठे। पुलिस के मुताबिक जनवरी के आखिरी हफ्ते में डॉक्टर को एक अनजान नंबर से एक मैसेज आया जिसमें कुछ शेयरों की लिस्ट थी। इसके साथ एक लिंक भी शेयर किया गया था। लिंक पर क्लिक करते ही उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया गया। हैरत की बात यह है कि ग्रुप चलाने वालों ने खुद को एक इंटरनेशनल फाइनेंस कंपनी का वरिष्ठ अधिकारी बताया। इनमें से एक ने खुद को शेयर बाजार का जानकार और लेखक भी बत...