आगरा, मार्च 11 -- नकली शराब बनाने के आरोपित भाइयों को राहत नहीं मिली है। अपर जिला जज प्रथम पुष्कर उपाध्याय ने आरोपित नरेश और उम्मेद सिंह निवासी ग्राम मंगूरा रायभा थाना अछनेरा का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी आदर्श चौधरी ने जमानत का विरोध करते हुए तर्क दिए। थानाध्यक्ष कागारौल मोहित शर्मा ने 27 जनवरी को गश्त के दौरान नकली शराब बेचते स्कार्पियों सवारों को पकड़ा था। आरोपित भाइयों को हिरासत में लेकर भारी मात्रा में नकली शराब, स्टीकर, खाली बोतल आदि बरामद की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...