नकली शराब फैक्टरी मामले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
हाजीपुर, जून 18 -- पटेढ़ी बेलसर। सं.सू. नकली शराब फैक्ट्री मामले के आरोपित राहुल सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बेलसर थाना पुलिस ने नकली विदेशी शराब निर्माण मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को बेलसर थाना क्षेत्र के चकगुलामुद्दीन वाया नदी के पास से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के चकगुलामुउद्दीन गांव निवासी महेश सहनी के पुत्र राहुल कुमार सहनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार राहुल कुमार के विरुद्ध बेलसर थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। यह भी पढ़ें- शराब कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.