नकली शराब की फैक्ट्री का खुलासा, तीन गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने बोचहां थाना क्षेत्र के कनहारा में छापेमारी कर नकली शराब की फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। वहां से टीम ने 171.150 लीटर तैयार नकली शराब, पांच सौ विभिन्न ब्रांड का रैपर, ढक्कन, एक हजार खाली शराब की बोतल, 20 लीटर स्प्रिट, शराब बनाने की सामग्री और एक स्कूटी जब्त की है।
गिरफ्तारी का विवरण उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि लाइन होटल के परिसर में कुछ दूरी पर शेड बनाकर नकली शराब बनाने का धंधा किया जा रहा है। इसी आधार पर छापेमारी की गई। लाइन होटल संचालक रंजीत राय फरार हो गया। एस्बेस्टस के बने शेड की जब तलाशी ली गई तो वहां से नकली शराब और इसे बनाने की सामग्री मिली। मौके से लाइन होटल संचालक के पुत्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.