नकली शराब और एमआरपी से अधिक वसूली के आरोप में शराब दुकान पर बवाल, मारपीट
आदित्यपुर, मई 22 -- आदित्यपुर। आरआईटी थाना क्षेत्र के मार्ग संख्या-32 स्थित रेलवे की जमीन पर संचालित अंग्रेजी शराब दुकान में बुधवार देर रात नकली शराब बेचने और निर्धारित मूल्य (एमआरपी) से अधिक राशि वसूलने के आरोप को लेकर जम कर हंगामा और मारपीट हो गई। बताया जाता है कि शराब खरीदने पहुंचे कुछ लोगों ने दुकानदार पर अधिक रुपये लेने और शराब की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात तक दुकान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। यह भी पढ़ें- व्यवसायी को घेरकर मारपीट, केस दर्ज इसके बाद मामला शांत हुआ। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.