गोड्डा, जून 4 -- गोड्डा, निज प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बरूआ टोला स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने और भंडारण करने वाले अड्डे का भंडाफोड़ किया है।

गिरफ्तारियां और वायरास कार्रवाई के दौरान करीब 40 पेटी विदेशी शराब, स्पिरिट, विभिन्न ब्रांडों के स्टीकर, एक्साइज लेबल तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्री जब्त की गई। जब्त शराब में रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, बी-7, सिग्नेचर सहित कई ब्रांड शामिल हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से पंकज मंडल एवं जोसेफ हसदा को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो मोटरसाइकिल भी जप्त की गई हैं। वहीं छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

गोदाम में अवैध शराब तैयारी उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोदाम में अ...