हजारीबाग, फरवरी 1 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ पुलिस ने नरकी के पिपरा टोला में संचालित अवैध नकली विदेशी शराब बनाने की दो फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जिसमें भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब की बोतलें, रिफिलिंग करने वाली ऑटोमेटिक मशीन के अलावा दो पिकअप वैन को जब्त किया है। जब्त शराब तथा उससे जुड़ी सामग्रियों की कीमत करीब 56 लाख रूपये आंकी गई है। मामले में 18 नामजद तथा तीन अज्ञात कारोबारियों को आरोपी बनाया गया है। इनमें दो कारोबारी बोकारो जिला के गांधी नगर थाना के जरीडीह बस्ती निवासी संजय कुमार उर्फ सन्नी पिता रामेश्वर साव तथा विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कसेरा मुहल्ला निवासी हर्ष कुमार पिता लाल बाबू कसेरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। रविवार को प्रेस वार्ता कर इंस्पेक्टर सपन कुमार महथा ने बताय...