गिरडीह, जुलाई 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग एवं बेंगााबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। नकली विदेशी शराब फैक्ट्री से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की तैयार विदेशी शराब व शराब बनाने के सामान बरामद किये गये हैं। नकली शराब फैक्ट्री बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा जंगल में चहारदीवारी के अंदर टीन के बने शेड के अंदर संचालित हो रही थी। फैक्ट्री लगभग आठ-दस दिन से संचालित थी। यह इलाका झारखण्ड-बिहार के बोर्डर से सटा हुआ है और जंगली इलाका है। इस फैक्ट्री के संचालन में बिहार-झारखंड के शराब तस्कारों के द्वारा किए जाने की संभावना जतायी जा रही है।

छापामारी का विवरण रविवार को उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू एवं बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने उत्पाद कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन कर नकली शराब फैक्ट्री ...