नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- बिहार के भभुआ रोड स्टेशन परिसर में नकली शव के साथ प्रैंक वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने सीसीटीवी फुटेज से युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पहचान होते ही वीडियो बनाने वाली टीम के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, भभुआ रोड स्टेशन के प्रतीक्षालय में एक दिन पूर्व कुछ युवक नकली डेड बॉडी रखकर प्रैंक वीडियो बना रहे थे। उनकी इस हरकत से मौके पर मौजूद दर्जनों यात्री काफी परेशान दिखे कई यात्री तो इसे वास्तविक घटना समझकर घबराहट में पड़ गए। हालांकि युवक वीडियो बनाने के बाद मौके से फरार हो गए, लेकिन जब सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो वायरल हुआ और इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल व आरपीएफ को मिली तो मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.