हल्द्वानी, अप्रैल 20 -- संतोष जोशी हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। सेना में भर्ती होने का सपना अधूरा रहा तो एक युवक ने वर्दी सिलवाई, अशोक स्तंभ खरीदकर लगाए और ड्रेस कोड में हल्द्वानी में घूमता रहा। छुट्टी पर आए शीशमहल निवासी असली मेजर ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।गीतांजलि गली, शीशमहल निवासी मेजर अजय पाठक इन दिनों पर छुट्टी पर घर आए हुए हैं। शनिवार को वह किसी काम से वॉल्क-वे मॉल की तरह आए थे। उन्होंने देखा कि एक युवक मेजर की वर्दी में घूम रहा है। उसकी शर्ट भी बाहर निकली है। शक होने पर अजय ने युवक से पूछताछ की तो उसने खुद को सेना में मेजर होना बताया। यह भी कहा कि वह तिकोनिया स्थित आर्मी कैंट में तैनात है। मेजर अजय ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस युवक को कोतवाली ले गई।...