समस्तीपुर, फरवरी 4 -- सरायरंजन। नकली बीड़ी बनाने एवं बेचने के मामले में आरोपित गंगसारा निवासी मो. शौकत अली के पुत्र मो. शहाबुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धंधेबाज को सीतामढी पुलिस अपने साथ ले गई है। बताया कि पुपरी नगर के सिंघियाही निवासी मो. मुख्तार एंड संस प्रा. लि. के निदेशक मो. इजहार आलम के शिकायत पत्र पर नानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगसारा निवासी मो. शौकत अली के पुत्र मो. शहाबुद्दीन को आरोपित किया गया था। जनता को धोखे में रख धंधेबाज द्वारा नकली उत्पाद बनाकर बेचा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.