बगहा, जून 17 -- नरकटियागंज,हिसं। कृषि विज्ञान केंद्र, नरकटियागंज में मंगलवार को खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जमीन की उर्वरता बनाए रखने के लिए तरह तरह के उपायों के साथ साथ नकली बीजों, कीटनाशकों और उर्वरकों से बचने की सलाह किसानों को दी गई। मौके पर केंद्र के प्रधान व सीनियर साइंटिस्ट डा आर पी सिंह ने किसानों को नकली प्रोडक्ट के पहचान करने के तरीके भी बताए। डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी एस पांडेय व निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ आर के झा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में डा सिंह ने कहा कि रासायनिक खादों के अति-उपयोग को कम करने ,जैविक/प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने और मृदा स्वास्थ्य में सुधार करने को लेकर यह अभियान प्रारंभ किया गया है। यह भी पढ़ें- हरी खाद की तरफ लौटें कि...