नकली बनारसी साड़ी बेचने को दिया जा रहा 40% कमीशन
वाराणसी, जुलाई 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बनारसी साड़ी के नाम पर सूरत में नकली सिल्क से बनी साड़ियों को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। जिससे बनारसी साड़ी उद्योग गंभीर संकट से गुजर रहा है। यदि सरकार और संबंधित विभागों ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो बनारस के पारंपरिक साड़ी उद्योग की स्थिति भयावह होगी। बुधवार को मिसिर पोखरा में एक साड़ी प्रतिष्ठान पर विभिन्न साड़ी कारोबारियों, बुनकरों ने इस मुद्दे पर हुई बैठक में यह चिंता जताई। उनका कहना है कि सूरत में निर्मित नकली साड़ियों को 'बनारसी' बताकर बेचने पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। कहा कि कई प्रतिष्ठान सूरत की साड़ियों को कई गुना महंगा बेच रहे हैं। उन तक पर्यटकों को पहुंचाने वाले दलालों को 30 से 40 प्रतिशत कमीशन दिया जा रहा है। इससे 500 रुपये की साड़ी चार से साढ़े हजार रुपये में बेची जा रही है। व्यवसाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.