चक्रधरपुर, मार्च 11 -- बंदगांव, संवाददाता। कराईकेला थाना पुलिस ने नकटी साप्ताहिक हाट में नकली बंदूक के साथ तीन युवकों को हिरासत में लिया है। तीनों के पास से नकली बंदूक भी जब्त किया है। वहीं इन युवकों के साथ घूम रहे दो युवक फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को नकटी साप्ताहिक बाजार में पांच युवक नकली बंदूक के साथ घूम रहे थे। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना कराईकेला थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया और उसके पास से तीन नकली बंदूक भी जब्त किया है। वहीं दो युवक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।मिली जानकारी के मुताबिक तीनों युवक लेथ मशीन में काम करते हैं। तीनों युवकों ने लोहे को जोड़ कर बंदूक जैसा बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इन युवकों का कोई आपराध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.