नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-एनसीआर में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने और बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ब्रह्मपुरी निवासी मोहित तिवारी और मोहित दीक्षित के रूप में हुई है। दोनों प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाकर बाजार में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ब्रह्मपुरी में अवैध निर्माण इकाइयां बना रखी थीं, जहां से नकली प्रोटीन, पैकेजिंग सामग्री और कच्चा माल बरामद किया गया। मौके से करीब 100 किलोग्राम तैयार प्रोटीन पाउडर और 55 किलोग्राम कच्चा माल जब्त हुआ है। आरोपी ऑप्टिमम न्यूट्रिशन, सिंथा-6 और आइसोप्योर जैसे ब्रांडों के नाम पर नकली उत्पाद तैयार कर रहे थे। जांच में पता चला कि मोहित तिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.