नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने असली और नकली पनीर के बीच स्पष्ट अंतर करने की दिशा में जो पहल की है, वह उपभोक्ता अधिकार, खाद्य सुरक्षा और ईमानदार डेयरी उद्योग- तीनों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। हाल के वर्षों में बाजार में बड़ी मात्रा में एनालॉग पनीर ऐसे उत्पाद के रूप में बिक रहा था, जो देखने में पनीर जैसा होता है, लेकिन यह दूध के बजाय वनस्पति तेल, स्टार्च और अन्य गैर-दुग्ध पदार्थों से तैयार किया जाता है। यही भ्रम दूर करने के लिए एफएसएसएआई ने कवायद शुरू की है। दरअसल, एनालॉग उत्पाद बनाना अपने आप में अवैध नहीं है, लेकिन उसे 'पनीर' के नाम से बेचना उपभोक्ता को गुमराह करना है। ऐसे उत्पाद की पौष्टिकता और संरचना पारंपरिक दूध से बने पनीर से अलग होती है, इसलिए उपभोक्ता को यह जानने का अधिकार है कि ...