लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- एक लेबर द्वारा ठेकेदार पर नकली नोट देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर ग्रंट नं० 11 निवासी मदनलाल गौतम पुत्र यदुनन्दन प्रसाद ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि वह लेबरी का कार्य करता है। मोहल्ला मुन्नूगंज में एक निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार नसीमुद्दीन अंसारी ने उससे लिंटर डलवाने का काम कराया था। 2 मार्च की शाम को ठेकेदार ने उसे मजदूरी के रूप में 4500 रुपये दिए, जिनमें एक 500 रुपये का नोट नकली निकला। जब उसने उक्त नोट वापस कर बदलने को कहा तो ठेकेदार ने नोट बदलने से इनकार कर दिया। पीड़ित लेबर ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है और नकली नोट मिलने से उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। मदनलाल गौतम ने मामले में कार्रवाई की मांग कर थाने में तहरीर दी है। पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.