नोएडा, अक्टूबर 6 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो देखकर नकली नोट छापने और तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2,54,900 के जाली नोट, प्रिंटर, कटिंग मशीन और एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की गई। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र के मुताबिक सिरसा गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो में सवार तीनों आरोपियों को जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान बंटी अत्री निवासी पालर, थाना टप्पल अलीगढ़, खुशदिल निवासी ग्राम कसेरू थाना चंडौस अलीगढ़ और उपेंद्र कुमार निवासी ग्राम जला कसेरू थाना चंडौस अलीगढ़ के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपी असली नोट को स्कैन कर प्रिंटर से एक ही सीरियल के नोट छापते। स्केल मशीन से कटिंग करते और गड्डी के ऊपर-नीच...