भागलपुर, अक्टूबर 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। नकली नोटों के तस्करों ने इन दिनों अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब बांग्लादेश के रास्ते सीधे पश्चिम बंगाल नहीं, बल्कि असम में नकली नोट को स्टॉक कर वहां से इसे खपाने का काम कर रहे हैं। दरअसल, पश्चिम बंगाल में सरकार के बदलते ही सीमाई इलाकों में कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जिसका सीधा असर नकली नोट के तस्करों पर भी दिख रहा है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद एसएसबी, बीएसएफ और स्थानीय जिलों की पुलिस ने चिह्नित रूटों पर नाकेबंदी शुरू कर दी है। खुफिया इनपुट के बाद 36 नए रूट चिह्नित, नाकेबंदी शुरू

तस्करों के नए वैकल्पिक रास्ते गृह मंत्रालय को मिले इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्वोत्तर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में अपनी चौकसी बढ़ा दी है। जाली नोटों के तस्करों ने ...