गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- मोदीनगर। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार उससे पांच सौ रुपये के आठ नकली नोट बरामद किए। आरोपी ने मुरादनगर निवासी एक व्यक्ति से दो हजार रुपये में नोट लिए थे। पुलिस नोट बेचने वाले की तलाश कर रही है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि भोजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा फरीदनगर निवासी एक युवक के पास नकली नोट हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शोएब उर्फ मुल्ला निवासी कस्बा फरीदनगर बताया। शोएब ने बताया कि वह दो हजार रुपये में पांच-पांच सौ रुपये के आठ नोट मुरादनगर निवासी सादिक से लाया था। उसने कहा था कि पहले यह नोट बाजार में चलाओ, इसके बाद और नोट दिए जाएंगे। एसीपी ने बताया कि सादिक की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.