गाज़ियाबाद, अप्रैल 19 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला को बातों में उलझा कर उनसे सोने का लॉकेट उतरवा लिया और नकली नोटों की गड्डी थमा दी। युवकों के जाने के बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ। महिला के बेटे ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।श्याम पार्क मेन में रहने वाले राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी मां शनिवार को बाजार गई थीं। बाजार से वापस लौटने के दौरान दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों युवकों ने उन्हें बातों में उलझाकर उनके गले में पड़ा दो तोले का सोने का लॉकेट उतरवा लिया। इसके बाद आरोपियों ने उनकी मां को नकली नोटों की गड्डी दी और ख्याल रखने को कहा। कुछ देर बाद आरोपी मौके से भाग गए। जब उनकी मां घर पहुंची तब रुपये देखकर ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.