बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- हिलसा शहर में दिनदहाड़े उचक्कों का कारनामा फोटो : हिलसा01-हिलसा में सोमवार को ठगी के शिकार अरविंद ठाकुर नकली नोट की गड्डी दिखाते हुए। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के पटेल नगर मोहल्ले में सोमवार को उचक्कों ने नकली नोट की गड्डी दिखाकर बुजुर्ग से 25 हजार रुपये ठग लिये। पीड़ित मलावां गांव निवासी अरविंद ठाकुर हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को 25 हजार रुपये लेकर इंडियन बैंक में जमा कराने गये थे। बैंक में काफी भीड़ थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और कहा कि उनके रुपये जमा करा देंगे। इसके बदले उन्होंने दो लाख रुपये की नोटों की गड्डी उन्हें रखने को दिया। इसके बाद दोनों युवक उन्हें बैंक से बाहर ले गये और नकली नोटों की गड्डी उन्हें देकर 25 हजार रुपये ले लिये और मौका पाकर फरार हो गये। बुजुर्ग ने रुमाल खोलकर गड्डी देखा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.