भभुआ, फरवरी 16 -- पैसे डबल करने के नाम पर नकली नोट देने वाले गिरोह का पर्दाफाश सोनहन थाना में एफआईआर दर्ज कर सरगना को भेजा जा रहा है जेल (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नकली नोट का धंधा करनेवाले गिरोह के मुख्य सरगना को सोनहन थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रविन्द्र प्रजापति जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के डंडवास का निवासी है। एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने अपने कार्यालय कक्ष में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा किया और बताया कि जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के खनेठी निवासी रामसेवक सिंह द्वारा 15 फरवरी 2026 को सोनहन थाना में आवेदन दिया गया। आवेदन के माध्यम से रामसेवक ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी 2026 को वह अपने खेत पर काम कर रहा था। उसी समय दो अंजान व्यक्ति उसे जमीन खरीदने एवं बेचने के बहाने परिचय कर 500 रुपये के...