सहरसा, अप्रैल 18 -- कहरा, एक संवाददाता। बरियाही बाजार के समीप नकली नोट के साथ पकड़े गए रहुआमनी निवासी मो सोएब अख्तर मामले में पुलिस ने जांच का दायरा और तेज कर दिया है। प्रारंभिक पूछताछ में मिले संकेतों के आधार पर अब यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी संगठित जाली नोट गिरोह से जुड़ा हो सकता है। गौरतलब है कि गुरुवार को गुप्त सूचना पर बनगांव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोएब को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 2800 रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे। इसके अलावा विभिन्न बैंकों के आठ एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए थे। यह भी पढ़ें- चार एटीएम कार्ड के साथ धराया बैंक कर्मियों द्वारा जांच में नोटों के नकली होने की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल गतिविधियों को खंगाल रही है। साथ ही एटीएम का...