लोहरदगा, अप्रैल 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा लोहरदगा जिला में कार्यरत बैंक कर्मियों के लिए शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं तथा असली-नकली नोटों की पहचान पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य बैंकों द्वारा आम जनता को आसानी एवं त्वरित रूप से कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की सुविधा उपलब्ध कराना तथा नकली नोटों के प्रसार की रोकथाम किया जाना है। आम जनता की सुविधा एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया, लोहरदगा में नोट एवं सिक्का एक्सचेंज मेले का भी आयोजन किया। मेले के माध्यम से जनता को सरलता से गंदे, कटे-फटे...