अररिया, जून 4 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज एवं आसपास के क्षेत्रों में खाद-बीज दुकानदारों द्वारा नकली धान बीज की बिक्री किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राहुल राज ने शहर के विभिन्न खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार, देश की एक प्रतिष्ठित बीज कंपनी ने फारबिसगंज क्षेत्र में उनके ब्रांड के नाम से मिलते-जुलते एवं कथित रूप से नकली धान बीज बाजार में खुलेआम बेचे जाने की शिकायत कृषि विभाग से की थी। शिकायत के आधार पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने संबंधित दुकानों की जांच की। यह भी पढ़ें- नकली धान बीज बिक्री की शिकायत पर कृषि विभाग सख्त निरीक्षण के दौरान राहुल राज ने बताया कि उक्त कंपनी के धान बीज के फारबिसगंज में केवल तीन अधिकृत ...