अमरोहा, मार्च 19 -- अमरोहा, संवाददाता। नकली देसी घी बनाने के चर्चित मामले में करीब 21 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए तीन दोषियों को सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय की अदालत ने तीनों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। फैसला आते ही जमानत पर चल रहे तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।मामला 19 अक्तूबर 2005 का है, जब गजरौला पुलिस ने मोहल्ला लक्ष्मी नगर स्थित एक मकान में छापा मारकर नकली देसी घी बनाने के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया था। मुखबिर की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम के साथ की गई कार्रवाई में पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।छापे के दौरान घर के अंदर से वनस्पति तेल, बटर फ्लेवर केमिकल, तैयार नकली घी, स्टोव, डिब्बे और अन्य उपकरण बरामद हुए थे। जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.