देहरादून, जुलाई 24 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में पैर पसार रहे नकली दवा के काले कारोबार को लेकर संयुक्त नागरिक संगठन ने चिंता व्यक्त की है।संगठन के महासचिव सुशील त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे को एक ज्ञापन पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से संगठन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि 84 साल पुराने औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 को बदलकर लंबे समय से लंबित नए 'औषधि, चिकित्सा उपकरण और सौंदर्य प्रसाधन विधेयक' को आगामी संसद सत्र में तत्काल पास कराकर सख्त कानून लागू किया जाए। यह भी पढ़ें- छोटे जिलों और कस्बों तक फैला नकली दवाओं का जाल,असली दवाओं के साथ मेडिकल स्टोर तक पहुंच रही...