पूर्णिया, अप्रैल 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोकसभा में जन विश्वास (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि यह विधेयक किसानों, मजदूरों, साहित्यकारों, पत्रकारों और युवाओं के हित में कैसे है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत युवा हैं, जो अपनी स्वतंत्र आवाज उठाते हैं, लेकिन उन्हें हेट स्पीच और अन्य धाराओं में फंसाकर जेल भेज दिया जाता है। सांसद ने कहा कि आज छोटे किसान और गरीब लोग कर्ज या छोटी आर्थिक जरूरतों के कारण कानूनी जटिलताओं में फंस जाते हैं, जबकि बड़े पूंजीपतियों को कानून से राहत मिल जाती है। उन्होंने सवाल किया कि छोटे व्यापारी, लघु उद्यमी और बटाईदार जैसे वर्ग इस विधेयक में कहां शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून आम लोगों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.