देहरादून, फरवरी 18 -- देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने नामी कंपनियों के नाम पर नकली जीवन रक्षक दवाइयां बनाने और बेचने वाले गिरोह के तीन और गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 16 आरोपी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में रुड़की निवासी नरेश धीमान व लोकेश गुलाटी और देवबंद (सहारनपुर) का मोहतरम अली शामिल हैं। ये तीनों पूर्व में गिरफ्तार मुख्य आरोपी नवीन बंसल के साथ मिलकर संगठित रूप से नकली दवाइयां बाजार में खपाते थे। राजकीय लैब की जांच में जब्त की गई पैरासिटामोल और अन्य दवाइयों के सैंपल पूरी तरह फर्जी पाए गए हैं। डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर गिरोह के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.