नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नामी ब्रांड के स्टीकर और लेबल लगाकर नकली दवाइयां व सौंदर्य प्रसाधन तैयार करने वाली एक अवैध फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में तैयार नकली दवाइयां, कॉस्मेटिक उत्पाद और कच्चा माल बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने निर्माण इकाई चलाने वाले गिरोह के साथ-साथ उसकी सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336, 340, 61(2) और औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 की धाराओं 18ए(1), 18(सी), 27बी(ii) और 27(सी) के तहत मामला दर्ज किया है। ऐसे हुआ खुलासा क्राइम ब्रांच अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से बाजार में कुछ दवाइयों और सौंदर्य प्र...