रायबरेली, जुलाई 20 -- सुशील सिंह, कार्यालय संवाददाता, लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और पुलिस ने छापेमारी कर राजस्थान से नकली दवाएं बनाकर यूपी के कई जिलों में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। नकली दवाएं बनाने और बेचने वाले राजस्थान के मास्टरमाइंड समेत आठ आरोपियों के खिलाफ अमीनाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह गिरोह राजस्थान में बीपी, गैस, बुखार, सूजन, दर्द और कई एंटीबायोटिक दवाओं समेत 27 प्रकार की नकली दवाएं बनाकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आपूर्ति कर रहा था। जांच में इन दवाओं की आपूर्ति के साक्ष्य भी मिले हैं। कार्रवाई के दौरान लखनऊ के अमीनाबाद और बीकेटी समेत गोंडा में छापेमारी कर करीब 24 लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध दवाएं सील की गई हैं। इनमें से 27 दवाओं के नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला ...