गाज़ियाबाद, दिसम्बर 21 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर नकली डिटर्जेंट और सिगरेट बनाने की फैक्टरी का भंड़ाफोड़ किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सगे भाई हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना महरौली दक्षिण दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन में रहने वाले राजा कुमार साहू का कहना है कि उनकी कंपनी के नकली उत्पाद बेचने और बनाने वालों पर कार्रवाई कराने के लिए वह अधिकृत हैं। बीते 19 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली कि नंदग्राम थानाक्षेत्र के मोरटी गांव में एक मकान के अंदर नकली सर्फ तैयार कर उसकी पैकिंग और भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर उन्होंने नंदग्राम पुलिस से संपर्क किया। थाना प्रभारी ने 20 दिसंबर को पुलिस टीम का गठन कर कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मौके पर दबिश दी। राजा कुमार साहू के मुताबिक सूचना वाले स्थान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.