गढ़वा, मार्च 11 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकानदार पर नकली गहना बेचकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला उजागर हुआ है। घटना के बाद से क्षेत्र में जेवर खरीदने वाले लोगों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार भवनाथपुर मुख्य बाजार स्थित पारुल ज्वेलरी के प्रोपराइटर अजीत सेठ पर सोने के गहनों के नाम पर गिल्ट मिक्स (नकली) जेवर बेचने का आरोप लगाया गया है। उक्त संबंध में अरसली दक्षिणी निवासी मोहर यादव और वीरेंद्र ठाकुर ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने विश्वास के आधार पर उक्त दुकान से सोने के गहने खरीदे थे। उसकी कुल कीमत लगभग 4 लाख 73 हजार रुपये थी। बाद में जब गहना काला होने लगा तो लोगों ने गांव के ही एक संतोष सेठ से उसकी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.