हरदोई, अप्रैल 10 -- अतरौली। थाने के सामने स्थित एक ज्वैलरी दुकान पर शुक्रवार को शातिर ठग ने नकली चांदी बेचकर सर्राफ को 43 हजार का चूना लगा दिया। दुकानदार दिनेश रस्तोगी ने बताया कि दोपहर करीब 2:15 बजे एक युवक एक महिला और छोटे बच्चे संग दुकान पर आया। युवक ने अपना नाम केशन यादव निवासी भटपुर बताते हुए चांदी की पुरानी कमर पेटी बेचने की बात कही। मोलभाव के बाद वह पहले कमर पेटी वापस रखकर कुछ अन्य सामान खरीदने लगा। तभी उसने दुकानदार को चकमा देते हुए असली कमर पेटी की जगह हूबहू दिखने वाली नकली, पॉलिश चढ़ी कमर पेटी थैली में देकर 43 हजार रुपये ले लिए और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब दुकानदार ने कमर पेटी की जांच की तो वह नकली निकली, जिससे उसके होश उड़ गए। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

हिंद...