नकली चांदी थमा 72 हजार लेकर फुर्र हुए बंटी-बबली
कानपुर, मई 15 -- कानपुर। बेकनगंज में बंटी और बबली की जोड़ी नकली चांदी बेचकर सर्राफा से 72 हजार रुपये की ठगी कर ले गए। इतना ही नहीं दुकान में लगे कैमरे में शातिर कैद भी हुए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। बेकनगंज निवासी वसीक अहमद के मुताबिक, 11 मई की दोपहर ज्वेलर्स की दुकान पर एक महिला और एक पुरुष चांदी बेचने पहुंचे। दोनों ने पैसों की जरूरत की बात कहते हुए पायल और ब्रेसलेट बेचने की बात कही, जिनका वजन करीब 348 ग्राम था। जांच के बाद उन्हें 72 हजार रुपये दे दिए। वहीं, शाम को गहनों को गलाने पर वह चांदी नहीं बल्कि दूसरी धातु निकली। बातचीत के दौरान पुरुष का नाम मतलूब अहमद और महिला का नाम नजमा पता चला। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.