नकली चांदी थमा 20 लाख की ठगी करने वाला आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चांदी के नाम पर 20 लाख रुपए ठगी के मामले में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात गरीब नाथ मंदिर माली गली के पास से उसे दबोचा है। पूछताछ के बाद रविवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। एक फरवरी को नगर थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसमें कांटी के मधुबन कलवारी निवासी विष्णु स्वरूप ने बताया था कि गरीब नाथ मंदिर माली गली में उसकी दुकान है। पारू के चोचाही छपरा गांव के रहने वाला राहुल कुमार बीते माह उसकी दुकान पर आया और कहा कि लगभग 20 से 22 लाख रुपए की चांदी का गला हुआ शिला बेचना है। इस पर वह तैयार हो गया। इसके बाद राहुल ने लगभग 10 किलो की चांदी जैसी शिला वजन करने के दी। उसकी शुद्धता का टंच फॉर्म में दिया। उसी के आधार पर उसने 20 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.