बिजनौर, मार्च 24 -- बिजनौर/हल्दौर। बिजनौर के हल्दौर में पावटी गांव के पास एक बैंक्वेट हॉल में चलाई जा रही नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से भारी मात्रा में माल बरामद हुआ है और बैंक्वेट हॉल को सील कर दिया गया है। गगन पान मसाला के बरेली निवासी डायरेक्टर अनिल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने नूरपुर निवासी अब्दुल रहमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। अनिल कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अब्दुल रहमान पावटी गांव स्थित फैरी फार्म हाउस में नकली गगन पान मसाला तैयार कर बाजार में सप्लाई कर रहा था। पुलिस, खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से बैंक्वेट हॉल पर रविवार देर शाम छापेमारी की। छापेमारी में भारी मात्रा में नकली पान मसाला, उपकरण, खाली रैपर व पैकिंग...