बरेली, मार्च 22 -- हरुनगला क्षेत्र में कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से चार ट्रक नकली खाद, लाल मिट्टी और अन्य कच्चा माल बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार खाद की पैकिंग मशीन, रजिस्टर सहित कई अहम दस्तावेज टीम ने जब्त किए हैं। 'ऑर्गेनिक पोटाश' कहकर बेची जाने वाली यह नकली खाद बरेली के साथ ही मुरादाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति हो रही थे। सूचना पर जब टीम छापा मारने पहुंची तो संचालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.