बरेली, मार्च 23 -- कृषि विभाग की टीम ने रविवार को नकली खाद बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया है। हरुनगला क्षेत्र में छापा मारकर शक्तिशाली 'आर्गेनिक पोटाश' के नाम से बनाई जा रही नकली खाद बरामद की। मौके पर खाद में लाल मिट्टी मिलाकर बोरियों में पैकिंग की जा रही थी। करीब तीन ट्रक खाद रखी मिली। नमूने भरकर कारखाने को पुलिस की निगरानी में दे दिया गया है। इस खाद की बरेली और मुरादाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी। कृषि विभाग के मुताबिक, कृषि विभाग को किसी ने बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के हरुनगला इलाके में नकली खाद बनाने का कारखाना चलने की सूचना दी थी। कृषि अधिकारी रितुषा ने अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद टीम बनाकर पुलिस के नेतृत्व में छापा मारा गया। सूचना सही पाई गई। वहां नकली खाद बनाई जा रही थी। पांच-छह लेबर बोरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.