नकली कोकोनट बरामद, थोक व्यापारी पर कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
हाथरस, जून 5 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सदर क्षेत्र में कॉपीराइट कानून का उल्लंघन व नकली कोकोनट की बिक्री का मामला सामने आया है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली कोकोनट भी बरामद किया है। इस मामले में गुड़िहाई बाजार के एक थोक विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। स्पीड सर्च सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के विधिक सलाहकार प्रभात कुमार गुप्त ने सदर कोतवाली में शिकायत की। शिकायत में उन्होंने बताया कि एम/एस महावीर कोकोनट इंडस्ट्रीज के ट्रेडमार्क और कॉपीराइट का अवैध उपयोग कर नकली मंगल डेसिकेटेड कोकोनट उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इससे कंपनी की प्रतिष्ठा और आर्थिक स्थिति को नुकसान हो रहा है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी के निर्देश पर उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार और यदुनाथ सिंह सहित पुलिसकर्मियों की एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.