नकली कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी, चार गिरफ्तार
नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिष्ठित ब्रांडों के नकली सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश कर सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ट्यूब, पैक्ड उत्पाद और कच्चे माल सहित 20 हजार से अधिक नकली सामान बरामद हुआ है, जिसे स्थानीय और साप्ताहिक बाजारों में बेचा जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में रोशन आरा रोड निवासी नीरज गुप्ता, रवि, सुरेश कुमार राजपूत और दिनेश चंद्र सती शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये लोग वीट हेयर रिमूवल क्रीम जैसे ब्रांडेड उत्पादों की नकली पैकेजिंग कर बाजार में उतारते थे। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बना रहे थे नकली हेयर रिमूवल क्रीम; गिरोह अरेस्ट, हजारों ट्यूब जब्त क्राइम ब्रांच को मेसर्स रेकिट बेंकिज़र (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.