नकली कूपन छापने वाला पकड़ा
नोएडा, मई 13 -- नोएडा, संवाददाता। कंपनी के प्रतिनिधियों ने सेक्टर-10 से एक व्यक्ति को दबोच लिया। उस पर कंपनी के नकली कूपन छापकर बेचने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के रेवाड़ी निवासी नवीन तनेजा ने पुलिस को बताया कि वह महासायक बलेंड एंड फ्लेवर कंपनी की ओर से शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिकृत प्रतिनिधि हैं। उन्हें कुछ दिन पहले सूचना मिली कि नोएडा में एक व्यक्ति उनकी कंपनी के नकली कूपन छापकर बाजार में बेच रहा है। उन्होंने इसकी जांच साथी रमन नागपाल के साथ मिलकर की। जांच करने पर पता चला कि सेक्टर-10 में एक व्यक्ति नकली कूपन छापकर बेच रहा है। मंगलवार दोपहर वह सेक्टर-10 पहुंचे तो उन्हें एक व्यक्ति मिला। उसने अपने मोबाइल फोन में कूपन दिखाए। उसने दावा किया वह इस तरह के कूपन छापकर देगा। उन्होंने देखा तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.