सहारनपुर, फरवरी 11 -- भाकियू (टिकैत) की मासिक बैठक में किसानों बाजार में बिक रहे नकली कीटनाशकों की धड़ल्ले से हो रही बिक्री पर नाराजगी जताई। किसानों ने तहसीलदार को मांगपत्र सौंप नकली कीटनाशक की बिक्री कर रहे दुकानदारों पर तुरंत कडी कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को ब्लाक प्रांगण में आयोजित भाकियू (टिकैत) की मासिक बैठक में प्रदेश सचिव नेत्रपाल ने कहा कि नकली कीटनाशक के कारण किसानों की फसले बर्बाद हो रही है। इसके बावजूद प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसके अलावा आवारा पशुओं से भी किसान परेशान है। संजय चौधरी, प्रदीप ठाकुर ने कहा कि तहसील क्षेत्र के कईं गांवों में चकमार्ग अवरूद्ध है। ख़ोसपुरा बिजलीघर में एक विद्युत मशीन पिछले एक महीने से ख़राब पडी है। कहा कि नगर में जगह जगह अतिक्रमण के कारण जाम लग रहे हैं, पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.