बिजनौर, जून 22 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारी ने युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह और जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि ने नकली कीटनाशक, नकली बीज एवं मिलावटी उर्वरकों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा दोषी कंपनियों, विक्रेताओं एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा रानी नंगल की सीज खतौनी खुलवाई जाए। मांगों के निस्तारण को लेकर एसडीएम हर्ष चावला को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- डीएपी,यूरिया की उपलब्धता की सीएम से मांगप्रदर्शन का उद्देश्य सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही और किसान नेता दिगंबर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान गन्ना समिति में इकट्ठा हुए।वहां से किस...