रुद्रपुर, मार्च 17 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रुद्रपुर के कीरतपुर में एक गोदाम में एनसीईआरटी की करीब साढ़े नौ लाख नकली किताबों के मामले में एनसीईआरटी के सहायक उत्पादन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने गोदाम संचालक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) नई दिल्ली के सहायक उत्पादन अधिकारी दीपक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 15 मार्च को मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधमसिंह नगर की ओर से ईमेल के जरिए कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में एक गोदाम से एनसीईआरटी की नकली किताबें बरामद होने की सूचना मिली। साथ ही किताबों से भरा एक ट्रक भी बरामद होने की सूचना दी गई। इस पर 16 मार्च को वह सहायक व्यापा...