रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कीरतपुर में पकड़ी गईं एनसीईआरटी की दस करोड़ की नकली किताबों के मामले की जांच के लिए एसएसपी ऊधमसिंह नगर ने एसआईटी का गठन कर दिया है। एसआईटी एसपी क्राइम और यातायात के पर्यवेक्षण में काम करेगी। सीओ एसआईटी का नेतृत्व करेंगे। एसआईटी में एक इंस्पेक्टर, तीन सब इंस्पेक्टर और पांच कांस्टेबल को भी शामिल किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के अंतर्गत 14 मार्च को कीरतपुर के एक गोदाम से करीब 10 करोड़ की साढ़े नौ लाख से अधिक एनसीईआरटी की नकली किताबें बरामद हुई थीं। इस मामले में कोतवाली रुद्रपुर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच के लिए 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी के पर्यवे...