अमरोहा, मार्च 12 -- अमरोहा। नकली करेंसी से जुड़े मुकदमे में बुधवार को एडीजे तृतीय की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों के तर्क सुने, इसके बाद अगली सुनवाई के लिए 27 मार्च निर्धारित की। 15 साल पुराने इस मुकदमे में जल्द निर्णय आ सकता है। साल 2011 में पुलिस ने शहर निवासी मसरूर को एक हजार के तीन नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। जांच-परख में भी नोटों के नकली होने की पुष्टि की गई थी। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी मसरूर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया था। हालांकि, बाद में मसरूर को जमानत पर रिहाई मिल गई थी। मुकदमे की सुनवाई एडीजे तृतीय की कोर्ट में चल रही है। बुधवार को कोर्ट ने मामले में सुनवाई की और आरोपी व अभियोजन की दलीलें सुनीं। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव चौधरी ने बताया कि नकली करेंसी के इस प्रकरण में अब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.