वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी। ठठेरी बाजार के सराफा कारोबारी को ठगों ने लाखों का चूना लगा दिया। उसे 45 लाख की नकली करेंसी देकर असली सोना उड़ा दिया। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मामले के खुलासे की गुहार की। सीपी के निर्देश पर लक्सा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। ठठेरी बाजार में आरके अग्रवाल की फर्म एनडी सर्राफ ज्वेलर्स होलसेल है। वह ऑनलाइन ज्वेलरी का कारोबार करते हैं। पुणे के कारोबारी ने 13 अप्रैल को उनसे संपर्क किया। स्ट्रीट फर्मेशन कॉलेज रोड जिमखाना (पुणे) स्थित श्री शिल्पी गोल्ड फर्म से रोहित, रोहन और मनोज जैन ने अलग-अलग नंबर से उनसे बात की। यह भी पढ़ें- डॉक्टर समेत दो के खाते से पार किए 4.15 लाख सराफा कारोबारी की मैनेजर शिवा रस्तोगी से डील की। इसमें 45 लाख रुपये के सोने का सौदा हुआ। ऑनलाइन भुगतान की बात पर तकन...